वन विभाग ने कसा शिकंजा, खैर के मौछों सहित 5 गिरफ्तार

<p>ऊना वन विभाग की टीम ने वन काटुओं के एक गिरोह को भरवाईं बीट के डंगोह जंगल से लकड़ी की चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। सभी लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत सौंप दी गई है। पुलिस ने घटना के संबंध में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक वन विभाग टीम जंगल में रात को गश्त पर निकली थी।</p>

<p>इसी दौरान उन्होंने नेह मोह मद, गंगू, शौकत अली, सोनू और काकी सभी निवासी डंगोह को चोरी छुपे खैर के मोच्छों की ढुलाई करते पकड़ा। उन्होंने फौरन पुलिस को मामले की सूचना दी। वन विभाग ने आरंभिक जांच में पाया है कि जंगल से खैर के करीब 14 पेड़ काटे गए हैं।</p>

<p>वन विभाग ने काटे गए पेड़ों की लकड़ी भी बरामद कर ली है। जिनमें से 12 के आरोपियों ने मोच्छे बना लिए थे। जबकि दो पेड़ अभी काट कर ऐसे ही फेंके गए थे। डीएफओ ऊना यशुदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के पास भी शिकायत दर्ज करवाई गई है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(1180).jpeg” style=”height:563px; width:450px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

17 mins ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

41 mins ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

1 hour ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

5 hours ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

    Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

5 hours ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

8 hours ago