वन रक्षक मौत मामला: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आरोपी आज होंगे कोर्ट में पेश

वन रक्षक होशियार सिंह मौत मामले में फरार चल रहे 4 वन काटुओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि वन रक्षक होशियार सिंह का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला था। पहले पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। लेकिन, बाद में सुसाइड नोट मिलने पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत का मामला दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक मृतक वन रक्षक के जिस फोन को जब्त किया था उसमें उसने कई सबूत रखे हुए थे और इन 4 वन काटुओं के फोटो भी खींच रखे थे जबकि अपने सुसाइड नोट में भी उसने कई नामों के खुलासे किए थे। पुलिस ने वन तस्करों के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 379 व 32,33 भारतीय वन अधिनियम के तहत थाना करसोग में 21 जुलाई को मामला दर्ज कर लिया था।

ये आरोपी किए गिरफ्तार

आरोपियों की पहचान चंद्रमणी पुत्र शिव राम निवासी गांव शिल्ली सेरी डा. महोग तहसील करसोग, देश राज पुत्र शिव राम निवासी गांव शिल्ली सेरी, हेम राज पुत्र शिव राम निवासी गांव शिल्ली सेरी और भवनीश पुत्र हेम राज निवासी गांव शिल्ली सेरी के रूप में हुई है। इनकी करसोग पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी तथा ये लोग अपने घर से भाग गए थे। SP मंडी अशोक कुमार ने कहा कि आरोपी आज अदालत में पेश किए जाएंगे ।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

2 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

3 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

3 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

5 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

5 hours ago