कांगड़ा: ट्रेन की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत

<p>जिला कांगड़ा के इंदौरा में शनिवार तड़के एक 65 वर्षीय पूर्व सैनिक की जालंधर से जम्मूतवी जा रही एक ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना जालंधर-जम्मूतवी वाया पठानकोट रेलमार्ग पर 105/9 कि.मी. निकट मोहटली फाटक के 3:15 पर पेश आई। बताया जा रहा है कि मृतक पिछले 4-5 सालों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और कई बार बिना बताए ही घर से कहीं भी चला जाता था।</p>

<p>मामले के संदर्भ में जानकारी देते हुए रेलवे पुलिस चौकी कंदरोड़ी प्रभारी दविंद्र सिंह ने बताया कि घटना के कुछ देर बाद ही ट्रैकमैन ने उक्त स्थान पर एक अज्ञात शव पड़ा होने की सूचना दी। जिस पर वे घटनास्थल पर पहुंचे व साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान तिलक राज पुत्र बिहारी लाल, निवासी गांव हरयाल, तहसील व जिला पठानकोट (पंजाब ) के रूप में की गई है।</p>

<p>बताया जा रहा है कि उसकी यहां मोहटली में भी रिश्तेदारी थी और शायद वह यहां आया था। वहीं रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल नूरपुर भिजवा दिया है। ऊधर मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है व पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल रेलवे पुलिस सी.आर.पी.सी. 174 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर कारवाई अमल में ला रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

1 min ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

21 mins ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

45 mins ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

1 hour ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

5 hours ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

    Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

5 hours ago