<p>नाहन में एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुट गई है।</p>
<p>पीडिता ने पुलिस को बताया कि वो अपने जानकार के साथ बाजार में खरीददारी के लिए गई थी। इसी बीच आरोपियों ने उसे बाजार में डराना-धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद उसे जबरन अपने साथ ले गए। पीडि़ता के मुताबिक आरोपियों ने बारी-बारी दुष्कर्म किया।</p>
<p>हालांकि दुष्कर्म की यह वारदात शनिवार को हुई, जिसकी शिकायत नाहन महिला पुलिस थाना में रविवार को दर्ज करवाई गई। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रविवार रात को ही दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान वाल्मीकि बस्ती के विशाल व चांद उर्फ अनिल के रूप में हुई है। सोमवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।</p>
समाचार फर्स्ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…
Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…
Shimla: राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…
आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…
अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…
Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…