<p>मैहतपुर के जखेड़ा गांव में हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी के कर्मचारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामला सोमवार शाम का है। मृतक की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, एक राहगीर ने मृतक का शव फंदे से लटकते देखा। राहगीर ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।</p>
<p>बताया जा रहा है कि मृतक पवन कुमार मैहतपुर के जखेड़ा गांव में किराए के मकान में रहता था और हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी में कार्यरत था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस जानकारी दे दी है,आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>
<p> </p>
Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…
Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…
UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…
Nahan/Hamirpur: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्यालयों में…