गुड़िया मर्डर केस: नहीं थम रहा लोगों का गुबार, 144 धारा का उल्लंघन

शिमला में गुड़िया को इंसाफ दिलाने के लिए लोगो का गुस्सा सातवें आसमान पर है। गुड़िया मामले को लेकर भले ही सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं। बावजूद इसके सड़को पर जनआक्रोश नज़र आ रहा है। शिमला में छात्र संगठनों से लेकर राजनीतिक दल और आमजन सभी आज विरोध जताते नज़र आए।

शिमला के कोटखाई गुड़िया रेप मर्डर मामला थमता नज़र नहीं आ रहा है। छात्रा के साथ की गई दरिंदगी को लेकर पूरा हिमाचल उबल रहा है। शनिवार को विभिन्न छात्र और जन संगठनों ने इस घटना को लेकर धरने-प्रदर्शन किए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की है। शनिवार को छात्र संगठन SFI, ABVP ने विरोध के चलते शिमला समेत पूरे हिमाचल के महाविद्यालयों में आज कक्षाओं का बहिष्कार किया है।

SFI ने इस घटना में शामिल दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग करते हुए उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया है। SFI ने मासूम छात्रा को इंसाफ दिलाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, युवा भारत ने भी शिमला में गुड़िया को इंसाफ दिलाने के लिए डीसी आफिस के बाहर धरना दिया है। युवा भारत के अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने कहा कि पुलिस और प्रशासन तंत्र मामले को सुलझाने में असफल रहा है। पुलिस की नाकामी के चलते जन आक्रोश उमड़ा है। सरकार ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए अब मामले को CBI को सौंपना पड़ा है। उन्होंने इस घटना के गुनहगारों को गिरफ्तार कर उनको फांसी की सजा दिलाने की मांग की है।

वहीं, दूसरी ही तरफ शिमला नागरिक सभा का धरना प्रदर्शन जारी है। गुड़िया के लिए इंसाफ की मांग रहे प्रदर्शनकारियों ने धारा 144 का उल्लंघन कर दिया। रिज पर एकजुट होकर सैकड़ों छात्र सरकार और पुलिस की निंदा कर रहे हैं।

Samachar First

Recent Posts

प्रदेश में मित्रों का टोला फैला रहा है भ्रष्टाचार: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह…

9 mins ago

धूमल को कमजोर करने के लिए जयराम ने हमीरपुर में नहीं किया विकास: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल के हारने का…

12 mins ago

मैं कोई सुई नहीं जो गुम हो जाऊंगी: कमलेश

देहरा भी अब मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र, मतदान के समय कोई गलती न करें  देहरा।…

14 mins ago

फोर्टिस कांगड़ा का 12वीं वर्षगांठ पर विशेष तोहफा

ओपीडी परामर्श एवं इन्वेस्टिगेसंस पर दी जा रही छूट हिमकेयर में उपलब्ध है निःशुल्क उपचार…

16 mins ago

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर, प्रदेश में 115 सड़कें बंद

हिमाचल के ज्यादातर हिस्सों में बीती रात से बारिश हो रही है। जिला कांगड़ा, शिमला…

18 mins ago

मुख्यमंत्री ने मिलेट्स के प्रचार-प्रसार के लिए प्रशंसापत्र से सम्मानित होेने पर कृषि विभाग की सराहना की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के कृषि विभाग को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 के…

18 hours ago