क्राइम/हादसा

रामपुर में लैंड स्लाइड की चपेट में आए पांच, एक महिला की मौत

जिला शिमला के रामपुर में शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे रामपुर उप मंडल के अंतर्गत पंचायत किन्नू के रुनपू गांव के साथ मशनू किन्नू के बीच पैदल चलने वाले रास्ते में लैंड स्लाइड हो गया. मलबे की चपेट में पांच लोग आ गए.

जिनमें से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि तीन महिलाएं व एक बच्चा घायल हो गया है. मृतक महिला की पहचान अनीता देवी (33 साल) पत्नी महेंद्र सिंह गांव रुनपू के रूप में हुई है.

मिली जानकारी के मुताबिक अंकिता पत्नी देवराज गांव रुनपू डा. किन्नू तहसील रामपुर जिला शिमला उम्र 22 वर्ष, कायरव पुत्र देवराज उम्र 3 वर्ष, सतनी देवी पत्नी रूप सिंह गांव रूनपू उम्र 72 वर्ष और काल दासी पत्नी सुनील कुमार गांव रुनपू उम्र 47 वर्ष इस हादसे में घायल हुए हैं. घायलों को उपचार के लिए सराहन व खनेरी अस्पताल लाया गया है. काल दासी को IGMC शिमला रेफर किया गया है.

Kritika

Recent Posts

नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम ‘केएल बिके’: मुख्यमंत्री

नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम 'केएल बिके': मुख्यमंत्री भाजपा को जनता की अदालत…

20 mins ago

21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिशन से मिलेंगे पोस्टल बैलेट: DC

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिटिड पोस्टल बैलेट पेपर भेजे जाएंगे ताकि…

22 mins ago

दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें: CM

दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना…

25 mins ago

राज्यपाल ने किया कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भारतीय कला परिषद् द्वारा शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में…

29 mins ago

लोकसभा, विस उपचुनाव की ईवीएम और वीवीपैट की हुई दूसरी रेंडजमाईजेशन

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र तथा धर्मशाला विस उपचुनाव के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की दूसरी…

52 mins ago

48919 आवेदनों में से अब तक 37362 प्रपत्र स्वीकृत: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां जानकारी दी कि 85 वर्ष से अधिक…

54 mins ago