क्राइम/हादसा

हमीरपुर: खिड़की की जाली तोड़कर बाल आश्रम से भागे 3 लड़के

बाल आश्रम सुजानपुर से 3 लड़के कमरे में लगी खिड़की की जाली को तोड़कर भाग गए हैं। घटना मंगलवार सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। लड़कों के भाग जाने का पता चलने के तुरंत बाद आश्रम प्रबंधन ने पुलिस थाना सुजानपुर में शिकायत दर्ज करवा दी है। आश्रम प्रबंधन की शिकायत के बाद सुजानपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लड़कों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय तीन लड़के मंगलवार सुबह आश्रम से भाग गए हैं। आश्रम प्रबंधन के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विक्रांत निवासी जिला ऊना, शिवा उत्तराखंड और विशाल काठमांडू आश्रम से लापता हो गए हैं। इन लड़कों के साथ मोबाइल भी नहीं है जिस वजह से पुलिस को इन्हें ट्रेस करने में दिक्कत पेश आ सकती है। हालांकि शहर में लगे सीसीटीवी कैमरा से पुलिस लड़कों को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है, हालांकि अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया।

सुजानपुर थाना के प्रभारी सतपाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज करे लड़कों की छानवीन शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरो की जांच कर रहे है ताकि बच्चों का कोई सुराग मिल सके । उन्होंने बताया कि आईपीसी धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर लिया है ओर छानवीन जारी है।

ढाई साल पहले भी भागे थे लड़के

अधीक्षक अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे शशि पाल ने बताया कि बाल आश्रम सुजानपुर से 3 लड़कों ने कमरे की खिड़की की जाली को तोड़कर भाग गए । ऐसा ही एक मामला आज से ढाई साल पहले भी 3 लड़के भाग जाने का आया था। पुलिस ने 3 दिन के भीतर ही तीनो लड़कों को खोज निकाला था । जिनमें से उन 3 लड़कों में विक्रांत मंगलवार को 4 बजे फिर अपने साथ दो और लड़कों को भगाकर ले गया।

आपको बता दें कि पिछले ढाई वर्ष पहले भी बाल आश्रम से 3 लड़के भाग गए थे। वहीं पुलिस ने तीन के भीतर है तीनो लड़को को ढूंढ लिया था जिनमे से विक्रांत मंगलवार को सुबह फिर 2 लड़कों के साथ भाग गया। बार-बार बाल आश्रम से लड़कों के भाग जाने से लोग भी परेशान हैं। बाल आश्रम में लड़कों की कुल संख्या 12 है जिनमें से 3 लड़के मंगलवार को भाग गए। आश्रम में अभी कुल 9 लड़के शेष रह गए हैं।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

9 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

9 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

16 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

16 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

16 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

16 hours ago