<p>हमीरपुर में भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने दुकान से गाड़ी की लाइटें, डाटा केबल, मोबाइल चार्जर स्टैंड और एलईडी लाइट्स समेत 18 हजार रुपये का सामान चुराया था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची। पुलिस ने आरोपी से चोरी किया गया सारा सामान बरामद कर लिया है।</p>
<p>वहीं, आरोपी को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया गया। इस मामले में हमीरपुर के वार्ड नंबर-9 के रहने वाले सुभाष चंद पुत्र हंस राज ने पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। आरोपी ने एनआईटी हमीरपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है। आरोपी युवक कुठेड़ा के समीप का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने चोरी के आरोप में हमीरपुर निवासी मुकुल ठाकुर को गिरफ्तार किया है।</p>
<p><img alt=”” src=”http://www.samacharfirst.com/media/gallery/ass_2021_08_27_122502.jpg ” style=”height:536px; width:757px” /></p>
CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…