हमीरपुर बस स्टैंड पर नवविवाहिता के साथ मारपीट, चेहरे से निकला खून

<p>हमीरपुर बस स्टैंड पर एक नवविवाहिता के साथ मारपीट करने की घटना सामने आई है । घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट करने वाला व्यक्ति महिला का पति बताया जा रहा है हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो महिला जैसे ही बस से उतरने लगती है तो व्यक्ति उसे जोर से पीछे से धक्का देता है जिससे महिला नीचे गिर जाती है। महिला ने पर्स के साथ कुछ सामान भी हाथ में पकड़ा था वह भी जमीन पर गिर जाता है। इसके बाद व्यक्ति बर्बरता से महिला साथ मारपीट करता है कि महिला के चेहरे से खून तक निकल आता है। यह सब देखकर मौके पर भीड़ एकत्र हो जाती है। इस घटना के दौरान पुलिसकर्मी बस स्टैंड के गेट पर मौजूद होते हैं लेकिन उन्हें इसकी सूचना नहीं मिल पाती है।</p>

<p>घटना के बारे में जानकारी देते हुए मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी पंचायत समिति हमीरपुर के उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि व्यक्ति ने महिला को बस के अंदर से धक्का दिया। उन्होंने कहा कि शायद दोनों की नई-नई शादी हुई थी लड़ाई की क्या वजह थी इस बारे में तो कोई पता नहीं चल पाया है लेकिन व्यक्ति इस कदर गुस्से में महिला को पीट रहा था इससे यह प्रतीत हो रहा था कि उसने कोई नशा किया हुआ था। उन्होंने मांग की &nbsp;बस स्टैंड में एक महिला पुलिसकर्मी भी तैनात की जानी चाहिए ताकि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।</p>

<p>वहीं, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर आकृति शर्मा से जब &nbsp;फ़ोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं थी लेकिन मामले की जांच की जाएगी तथा इसमें उचित कार्यवाही भी होगी।</p>

<p><img alt=”” src=”http://www.samacharfirst.com/media/gallery/ass_2021_08_27_122502.jpg ” style=”height:536px; width:757px” />&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: शिमला लौटे सीएम सुक्खू, अगले सप्ताह कैबिनेट बैठक

CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…

31 mins ago

6 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, आपके दिन का हाल

  मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…

44 mins ago

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

18 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

19 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

19 hours ago