हमीरपुर: झनियारी में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस ने कब्जे में लिया

<p>पुलिस थाना हमीरपुर के तहत झनियारी में एक व्यक्ति का शव मिला है। व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। झनियारी के साथ लगती एक नाली में व्यक्ति पड़ा हुआ था। इसे यहां देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखा गया है। अब इसे पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेजा जाएगा।</p>

<p>जानकारी के अनुसार व्यक्ति कुछ दिनों से झनियारी में ही घूम रहा था। दो-तीन दिन से इसे ग्रामीणों ने क्षेत्र में घूमते हुए देखा। मंगलवार को व्यक्ति झनियारी की एक नाली में पड़ा दिखा। शाम के समय नाली में पड़े व्यक्ति की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया की इसकी मौत हो चुकी है।</p>

<p>हालांकि मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की पहचान पता करने में जुटी है। पोस्टामर्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। हो सकता है व्यक्ति एक या दो दिन से नाली में पड़ा हो। डीएसपी हैडक्वार्टर हितेश लखनपाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(3425).jpeg” style=”height:913px; width:670px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

3 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

4 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

4 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

4 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

5 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

5 hours ago