हमीरपुर: नौरी गांव में करंट लगने से पंप ऑपरेटर की मौत

<p>हमीरपुर में किटपल के नौरी गांव में एक पंप ऑपरेटर की करंट लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र सीमावर्ती कांगड़ा के साथ लगता है। जानकारी के अनुसार जगदीश चंद (55) निवासी गांव सासन ज्वालामुखी क्षेत्र शुक्रवार दोपहर के समय पानी बंद करने के लिए नौरी गांव के पंप हाउस पर गया था।</p>

<p>इसके उपरांत काफी समय के बाद एक विद्युत कर्मचारी किसी काम के सिलसिले में वहां से निकल रहा था तो उसने देखा कि जगदीश चंद को बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ है। उसने इस घटना के बार में अन्य लोगों और विभाग को सूचित किया। जब जगदीश को अस्पताल पहुंचाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।</p>

<p>बताया गया है कि इस योजना को आपूर्ति तो धनेटा से ही की जाती है परंतु यह गांव जिला कांगड़ा के देहरा के सुनेहत उपमंडल क्षेत्र के तहत पड़ता है। मृतक की पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका है, जबकि वह अपने पीछे दस साल की बेटी छोड़ गया है। इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई रत्न चंद ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। किटपल पंचायत प्रधान सुभाष चंद ने बताया कि मृतक कर्मचारी देहरा उपमंडल में कार्यरत था।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

15 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

15 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

15 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

15 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

16 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

16 hours ago