हमीरपुर: कार्यालय में काम करते समय कानूनगो की हार्ट अटैक से मौत

<p>तहसील कार्यालय में तैनात कानूनगो की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक कानूनगो की पहचान अशोक कुमार (57) निवासी मौंही के रूप में हुई है। अशोक कुमार करीब सात महीने से तहसील हमीरपुर में ऑफिस कानूनगो के पद पर सेवाएं दे रहे थे। रोजाना की तरह ही वह मंगलवार को भी ऑफिस पहुंचे। ऑफिस का कार्य करते हुए सुबह करीब 11:30 बजे उन्हें सीने में दर्द शुरू हुआ। कुर्सी पर बैठे-बैठे ही दिल का दौरा पड़ा गया।</p>

<p>उन्हें अचेत अवस्था में देख कर्मचारियों ने तहसीलदार को सूचित किया। इसके बाद व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। तहसीलदार राजीव ठाकुर ने बताया कि अशोक कुमार मेहनती इंसान थे। अपने काम के प्रति उनकी वफादारी व लग्न सबके लिए प्रेरणा थी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की यथासंभव सहायता की जाएगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

Hamirpur News: आशा वर्कर्स ने उठाई स्थाई नीति और रिटायरमेंट बेनिफिट्स की मांग

Asha Worker:  आशा वर्कर्स, जो लंबे समय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं…

6 mins ago

Hamirpur News: एनएच निर्माण कंपनी पर आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

नेशनल हाईवे नंबर तीन का निर्माण कर रही सूर्य कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों…

11 mins ago

नाहन के दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

Nahan: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के माध्यमिक पाठशाला कैंट के छात्र दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय…

15 mins ago

Politics: केंद्र से कोई वित्तीय सहायता नहीं, फिर भी प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के लिए उठाए बड़े कदम: पवन ठाकुर

Mandi:  प्रदेश की गंभीर वित्तीय स्थिति के बावजूद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू…

24 mins ago

मुकदमा निरस्त न हुआ तो प्रदेश भर के पत्रकार करेंगे विरोध: बीरबल शर्मा

Himachal journalist case:  हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, और मंडी जिला…

47 mins ago

बारात के जश्‍न में थे सब मगन, अचानक दूल्‍हे के पिता को आया हार्ट अटैक और मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के मतियारा गांव में शादी का माहौल उस समय मातम…

3 hours ago