हमीरपुर: कुणाह खड्ड में रहस्यमयी परिस्थितियों में प्रवासी का शव बरामद

<p>हमीरपुर में भोटा के साथ एनएच 103 पर कुणाह खड्ड के पास मोरसु सुल्तानी नाले मे रहस्यमयी परिस्थितियों मे एक प्रवाशी का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान रामचन्द्र (60) पुत्र शेर सिहं निवासी दयालबाला डाकधर मोहिउदीनपुर तहशील व जिला बिजनौर यूपी के तौर पर हुई। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार रामचन्द्र अपने साथी जयपाल के साथ पिछले 2 से तीन सालों से मोरसु रैनशैटर के पास बैंत की कुर्शियों का व्यवसाय कर रहे थे। और रात के समय दोनो ही उसी जगह पर सो रहे थे। वहीं पुलिस के अनुसार आज सुबह 9 बजे जगपाल ने पुलिस सहायता कक्ष भोटा को सुचित किया। उसके साथी रामचन्द्र का शव&nbsp; व्यवसाय के साथ लगती ढ़ॉक&nbsp; से गिरकर 60, फुट गहरे नाले मे पडा हुआ है।</p>

<p>&nbsp;सुचना मिलने पर पुलिस&nbsp; मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे मे ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम&nbsp; के लिए हमीरपुर स्थित मैडिकल कॉलेज भेज दिया। वहीं उसके साथी जगपाल ने रामचन्द्र की मौत की सुचना मृतक के परिजनों को दे दी है। परिजनो के आने के बाद पुलिस शव को उनके सुपुर्द कर देगी।</p>

<p>वहीं सबाल यह उठता है की रामचन्द्र की मौत ढांक से नीचे गिरने चोट लगने के कारण हुई या फिर हत्या। यह पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। सबाल यही भी उठता है की अगर रामचन्द अचानक रात को साथ लगती ढ़ॉक से गिर गया तो पुलिस को इसकी सुचना अगले दिन सुबह नौ बजे क्यों दी गई। इस बात पर भी अनेक सबाल खडे हो रहे हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

14 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

15 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

15 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

15 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

15 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

1 day ago