हमीरपुर: भोरंज के ठग गिरोह के तीनों ठग गिरफ्तार, 24 जनवरी तक भेजे ज्यूडिशियल रिमांड पर

<p>उपमंडल भोरंज में कई सालों से सक्रिय ठग गिरोह के तीनों ठगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। भोरंज पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद इन तीनों ठगों को गिरफ्तार किया है। अदालत JMIC 3 हमीरपुर द्वारा इनके खिलाफ विभिन्न मुकदमों में गैरजमानती वारंट जारी किए गए थे। इन तीनों को शुक्रवार को सुलगवान के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। इन तीनों को 24 जनवरी तक ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार भोरंज के ये ठगबाज पवन धीमान और राजीव कुमार गांव धमरोल और सुरेश कुमार गांव धार डाकघर धमरोल तहसील भोरंज पिछले कई सालों से लोगों को ठगने का काम कर रहे थे। पवन धीमान के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न जिलों के थानों में 14 मुकद्दमे राजीव के खिलाफ विभिन्न थानों में 7 ठगी के मामले और सुरेश के खिलाफ 3 ठगी के मामले दर्ज हैं।</p>

<p>एसएचओ भोरंज कुलवंत ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि यह लोग पुलिस से भी कई बार बच निकलते थे। 9 जनवरी को भी यह ठग जाहु से पुलिस का नाका तोड़कर भाग गए थे। ये प्रदेश के विभिन्न जिलों के व्यापारियों से सामान लेते हैं और उन्हें चेक दे आते हैं लेकिन बाद में चेक बाउंस हो जाते हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago