टौणी देवी से ऊहल रोड पर एक ट्रक खाई में गिर गया। हादसे में ट्रक चालक को गम्भीर चोटें आ गयी। ट्रक चालक की पहचान राकेश कुमार पुत्र प्रकाश चंद निवासी शंभू ताल भोरंज के रूप में हुई है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को गवारडू पंचायत के लोहाखर में सड़क के धंसने से एक ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए टौणी देवी पुलिस चौकी प्रभारी ज्ञान चंद ने बताया कि टौणी देवी से ऊहल मार्ग पर इन दिनों सड़क की कटिंग का कार्य चल रहा है। सड़क के कार्य में ही मिट्टी को उठाने में इस ट्रक को भी लगाया गया है। मिट्टी को भरकर वह इसे फेंकने डंपिग साइट की ओर जा रहा था।

इस दौरान लोहाखर के पास बरसात के कारण सड़क का बाहरी किनारा धंस गया और सड़क लगभग डेढ़ सौ फुट गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक चालक राकेश कुमार पुत्र प्रकाश चंद निवासी शंभू ताल भोरंज को गंभीर चोटें आई है। प्राथमिक उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल टौणी देवी लाया गया था, जहां से उसे हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मुख्य बिंदु आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…
Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…
R.S Bali Chamunda Temple visit: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…
R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…
Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…
HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…