क्राइम/हादसा

हमीरपुर: घर में CCTV लगाने से रोका तो देवर ने कर दी भाभी की पिटाई

हमीरपुर जिला के मंन्वी गांव में एक देवर ने अपनी भाभी को बेरहमी से पीट डाला। मारपीट की यह घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है जोकि अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। पीड़ित महिला ने इस संबंध में पुलिस थाना भोरंज में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में शुषमा देवी पत्नी संजीव कुमार ने बताया कि 25 सितंबर को देवर घर के बरांमदे में सीसीटीवी लगवा रहा था। इन कैमरों से इसके और इसके परिवार का व्यक्तिगत जीवन प्रभावित होगा। इसके चलते महिला ने कर्मचारियों को कैमरे लगाने से मना किया। इतने में महिला का देवर शिव कुमार पुत्र मुसाफिर राम वहां आया और गाली गलौज करने के साथ ही उसके साथ मारपीट करने लगा। मारपीट के ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

महिला का कहना है कि उसका देवर और उसकी पत्नी इन्हें अकसर गालियां देते रहते हैं और इनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। इसकी तीन बेटियां हैं। सीसीटीवी लगने से उनकी प्राइवेसी भी नहीं रहेगी। महिला ने पुलिस से इस मामले में उचित कार्रवाई कर सीसीटीवी कैमरे हटवाने की मांग की है।

उधर, थाना प्रभारी भोरंज छोटा राम ने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर देवर के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर महिला का मेडिकल करवाया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Samachar First

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी…

28 mins ago

लाहौल स्पीति के नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय पर्वतारोहित रवाना

स्पीति के  6303 मीटर की ऊंचाई  चाउ चाउ कांग नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय…

3 hours ago

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल इंडी गठनबंदन का वैचारिक दिवालियेपन के…

5 hours ago

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा पारदर्शी, निष्पक्ष और…

6 hours ago

मूमता में मतदाताओं को किया जागरूक

नगरोटा उपमंडल के मूमता पंचायत में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोक संगीत…

7 hours ago

डेंगू दिवस पर सराह की झुग्गी झोपड़ी बस्ती में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

राष्ट्रीय डेंगू दिवस मुख्यचिकित्सा अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला के सौजन्य और टोंगलेंन चेरिटेबल ट्रस्ट के…

7 hours ago