आंधी-तूफान ने कुल्लू में बरपाया कहर, घरों की छत्तें उड़ी-कई पेड़ गिरे

कुल्लू में शनिवार देर रात आई तेज आंधी ने जिले के विभिन्न इलाकों में जमकर कहर बरपाया। तेज हवा के कारण कई घरों की छतें उड़ गई तो कई जगहों पर फलदार पेड़ों की टहनियां टूट गईं। स्थानीय लोगों ने बताया की इससे सेब के बगीचों को काफी नुकसान पहुंचा है। बता दें कि शनिवार देर रात को अचानक मौसम खराब होने पर आफत भरी तेज आंधी चलने लगी। आलम ये था कि तेज आंधी चलने की वजह से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

कुल्लू की सैंज घाटी में तेज आंधी-तूफान की वजह से कई घरों की छतें उड़ गई। तूफान इतना तेज था कि कुछ घरों की स्लेटें भी उखड़ गई। वहीं, तेज आंधी की वजह से गेंहू की फसल को भी काफी नकसान पहुंचा है।

हिमाचल में 2 दिन आंधी चलने के साथ होगी ओलावृष्टि

प्रदेश में 2 दिन प्रचंड हवा चलने के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग ने इस संबंध में चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 13 व 14 मई को प्रदेश के मैदानी, मध्यपर्वतीय और उच्चपर्वतीय क्षेत्रों में कुछेक स्थानों में प्रचंड हवा के साथ ओलावृष्टि होगी। यद्यपि 15 मई तक प्रदेश में वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम के 18 मई तक खराब होने का पूर्वानुमान भी मौसम विज्ञान विभाग ने लगाया है।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

12 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

12 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

13 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

13 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

14 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

14 hours ago