चम्बा में बर्फ़बारी से भारी तबाही, 70 हज़ार चीड़ के पेड़ तो 28 हज़ार सेब के पेड़ बर्बाद

चंबा में हुई भारी बर्फ़बारी से हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। जिला की दूर दराज की सड़कें बन्द हैं। बिजली गुल है। जगह-जगह पेड़ गिरे हुए हैं। कई पंचायतें अंधेरे की आगोश में हैं बाकी क्षेत्रों से संपर्क कट चुका है। पानी की क़िल्लत बढ़ गई है। लोग बर्फ़ पिघलाकर पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। कुछ पंचायतों में जरूरी सामान की कमी महसूस की जा रही है।

विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज के पास लोग अपनी समस्याओं को लेकर संपर्क कर रहे हैं। लोगों की बढ़ती दिक्कतों को देखते हुए शुक्रवार को रोज हंस राज बर्फ़बारी के बीच पैदल ही टेपा और देवी कोटी पंचायत का हाल जानने निकल पड़े। लेकिन टेपा में ही फंस गए। जहां से बड़ी मुश्किल से वह आज वापिस चम्बा पहुंचे हैं।

विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज ने कहा की जिले में बर्फ़बारी ने भारी तबाही मचाई है। जिसको पटरी पर लौटने में समय लग सकता है। जिला प्रशासन सड़कों और बिजली की बहाली करने में युद्धस्तर पर जुटा हुआ है। लेकिन मौसम की लगातार बेरुखी के चलते हालात सामान्य नहीं हो पा रहे हैं। इस बार मौसम ने चम्बा जिला में करोड़ों की क्षति पहुंचाई है। बर्फ़बारी से 70 हज़ार चीड़ के पेड़ धराशायी हो गए हैं। 28 हज़ार सेब के पेड़ बर्बाद हो चुके हैं। कुल मिलाकर चम्बा में क़ुदरत का कहर तबाही बनकर टूटा है।

Samachar First

Recent Posts

नारा लेखन में कविता तथा पोस्टर मेकिंग में तनुज अव्वल

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र मोहली में आयोजित  फोटोग्राफी में फारूक, नारा लेखन में कविता…

3 mins ago

नए मतदाओं का पंजीकरण कर निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करें: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला…

6 mins ago

मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल

शिमला। भाजपा नेता मनजीत सिंह ठाकुर अपने समर्थकों के कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए…

17 mins ago

हार सामने देखकर चुनाव लड़ने से पीछे हटे जयराम: मुख्यमंत्री

हार सामने देखकर चुनाव लड़ने से पीछे हटे जयराम : मुख्यमंत्री कंगना को फेल करने…

26 mins ago

नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों,…

30 mins ago

ओपीएस पर भाजपा का स्टैंड स्पष्ट करें जयराम : चन्द्रशेखर

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक चन्द्रशेखर ने कहा कि भाजपा पुरानी…

34 mins ago