झारखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, इनोवा सवार एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

झारखंड के रामगढ़ जिले के कुज्जू थाना क्षेत्र के पैती एनएच-33 पर ट्रक की टक्कर में इनोवा कार सवार एक ही परिवार के 10 सदस्यों की मौत हो गई। मरने वाले आरा (बिहार) से बच्चे का मुंडन कराकर हटिया (रांची) स्थित घर आ रहे थे। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग निकला। आमने-सामने हुई दुर्घटना में दोनों ही वाहन एक-दूसरे में घुस गए थे। हादसे के बाद करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया।

शनिवार सुबह साढ़े 4 बजे हुआ हादसा

हादसा शनिवार की सुबह करीब साढ़े 4 बजे हुआ। मृतकों की पहचान सत्यनारायण सिंह (73), इनका बेटा अजीत कुमार सिंह (28), सत्यनारायण सिंह के दामाद मंटू कुमार सिंह (32), मंटू की पत्नी सरोज सिंह (30), सत्यनारायण सिंह के दूसरे दामाद सुबोध कुमार सिंह, इनकी पत्नी रिंकू, मंटू की बेटी कली कुमारी (13), बेटा रौनक कुमार (4), सुबोध की बेटी रूही कुमारी (7), इनोवा ड्राइवर अंचल पांडेय (33) के रूप में की गई। मंटू कुमार सिंह के 4 साल के लड़के रौनक का आरा में मुंडन था। यहीं से सभी लोग इनोवा से वापस रांची आ रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इनोवा जब पैती एनएच-33 पटना-रांची मार्ग पर चल रही थी तभी चालक की गलती से रॉन्ग साइड रोड पर चली गई। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को चपेट में ले लिया। इनोवा सवार सभी की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल, शवों को रामगढ़ के सदर अस्पताल में रखा गया है, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद बॉडी रांची भेजी जाएगी।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी का भाजपा पर निशाना

हिमाचल कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी का भाजपा पर निशाना, बोले : भाजपा ने पहले…

24 mins ago

घणाहटी की भावना ने बारहवीं के परीक्षा परिणाम में हासिल किया दसवां रैंक

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. हर…

1 hour ago

इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं: राजीव भारद्वाज

इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं : राजीव भारद्वाज कांग्रेस के…

3 hours ago

प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राज्य, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान के…

19 hours ago

एसीएस तथा एडीजीपी ने जिला प्रशासन के साथ की बैठक

धर्मशाला: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के धर्मशाला प्रवास को लेकर सुरक्षा तथा अन्य तैयारियों की समीक्षा…

19 hours ago

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुरू किया पत्रक वितरण अभियान

प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता युवा…

19 hours ago