क्राइम/हादसा

हिमाचल: खेलते-खेलते स्कूल की छत से नीचे गिरा 10 साल का बच्चा, मौत

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में स्कूल की छत से गिरने से एक दस साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे के समय बच्चा स्कूल की छत पर खेल रहा था। इसी बीच अचानक से बच्चे का पैर फिसला और नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद बच्चे के परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे बुधवार शाम को पेश आया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को सोलन जिले के सपरून स्कूल परिसर के पास मंदिर में शिवरात्रि के भंडारे का आयोजन किया जा रहा था। आस-पास के सभी लोग मंदिर में भंडारा खा रहे थे। इस दौरान कुछ बच्चे भी वहां खेल रहे थे। इसी बीच एक बच्चा स्कूल की छत पर चढ़ गया और एक छत से दूसरी छत पर छलांग लगाने लगा। इसी दौरान बच्चे का पैर फिसला और वह नीचे जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का भी दौरा किया। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

6 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

6 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

6 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

7 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

22 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

22 hours ago