हिमाचल प्रदेश में हत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला सोलन जिला से सामने आया है। यहां कुनिहार क्षेत्र में नाले में महिला का शव बरामद हुआ है। क्यास लगाए जा रहे हैं कि अपराधियों ने महिला की हत्या करने के बाद शव को कंबल से ढक कर नाले में फैंक दिया होगा। हैरान करने वाली बात ये है कि महिला की दोनों आंखों को भी निकाल लिया गया था। इससे ये भी प्रतीत होता है कि ये मामला मानव अंगों की तस्करी करने से भी जुड़ा हो सकता है।
मृतक महिला की उम्र करीब 40 से 45 साल के बीच बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कुनिहार कुफटू मार्ग के बझोल के पास नाले में कुछ ग्रामीण महिलाएं अपने पशुओं के लिए चारा लेने आईं थीं। इसी बीच उनकी नजर वहां पड़े एक कंबल पर पड़ी जिसमें कुछ लिपटा हुआ था। जब महिलाओं ने पास जाकर कंबल को खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए क्योंकि कंबर के अंदर महिला का शव पड़ा था। महिलाओं ने तुरंत कंबल में शव होने की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। देखने से महिला प्रवासी प्रतीत हो रही है। महिला की मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…
Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…
विपल्व सकलानी Memorandum to CM: नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…
Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…