क्राइम/हादसा

हिमाचल: अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 52 वर्षीय पत्रकार की मौत

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र के छोआधार के चनओनाला के पास बुधवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हेम राज (52) ठाकुर पुत्र मंगल सिंह के तौर पर हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।

जानकारी के अनुसार पत्रकार हेम राज ठाकुर बुधवार सुबह अपनी कार में सवार होकर जा रहा था। इसी बीच सुबह करीब साढ़े 9 बजे सराज हल्के की उपतहसील बागीचुनोगी के छोआधार के चनओनाला के पास कार अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार हेम राज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

बता दें कि हेम राज ठाकुर एक पत्रकार थे। पत्रकारिता के अलावा हेम राज देव समाज से भी जुड़े थे और समाजसेवी थे। वह बेहद मिलनसार व मृदभाषी थे। हेमराज अपने पीछे तीन बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए हैं। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। विभिन्न पत्रकार संगठनों व सर्व देवता समिति ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Samachar First

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

15 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

15 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

15 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

15 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

15 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

18 hours ago