<p>मंडी के सुंदरनगर इलाके में एक महिला के साथ जादू-टोना दूर करने की आड़ में दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सुंदरनगर इलाके की एक महिला ने पुलिस में ये शिकायत दर्ज करवाई है कि यहां एक व्यक्ति जादू-टोना भगाने के चक्कर में महिलाओं से गंदी हरकते करता है।</p>
<p>महिला ने शिकायत में कहा कि अक्टूबर 2017 में इस कश्मीरी युवक ने उसके साथ बिना सहमति के शारीरिक संबंध बनाए। महिला अपनी समस्या को लेकर उक्त व्यक्ति के पास गई थी। जहां उसने मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे पता चला कि आरोपी सुंदरनगर में किराए का मकान लेकर रहता है और वहीं पर जादू-टोने का काम करता है। आरोपी कश्मीरी मूल का व्यक्ति है।</p>
<p>फिलहाल पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर तरनजीत सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।</p>
पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…