मंडी शहर के रहने वाले संजय शर्मा जो वर्तमान में सराज हल्के के थाची में वन परिक्षेत्राधिकारी के पद पर तैनात थे का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 52 साल के थे। संजय शर्मा दो दिन पहले ही सरकारी कार्य से वन मंडलाधिकारी गोहर के कार्यालय में जा रहे थे कि स्यांज के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
घायल हालत में उन्हें मंडी के अस्पताल में दाखिल करवाया गया था जहां पर शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। वह मंडी शहर के समखेतर मुहल्ला के रहने वाले थे और इन दिनों मंडी शहर के साथ लगते बिंदरावणी में रहते थे। वह अपने पीछे पत्नी व एक बेटी को छोड़ गए। उनके निधन से वन विभाग के कर्मियों में शोक की लहर छा गई है।
Kangra: चंडीगढ़-बैजनाथ रूट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां रात 11:00 बजे ठानपुरी के पास…
शिमला। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…
मुख्य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…
RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…
आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…
मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…