क्राइम/हादसा

हिमाचल: मंडी अस्पताल के शौचालय में मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

डेस्क।। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के शौचालय में पानी के डब्बे में एक नवजात बच्चे का शव मिला है। घटना की जानकारी उस समय मिली जब सोमवार सुबह सफाई कर्मचारी शौचालय की सफाई के लिए पहुंची तो देखा कि पानी के डब्बे में नवजात का शव पड़ा हुआ है। उसने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नवजात के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने अस्पताल से रविवार रात को हुई डिलीवरी का रिकॉर्ड मांगा है। साथ ही अस्पताल की गैलरी में लगे सीसीटीवी कैमरों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। वहीं, पुलिस ने अस्पताल स्टाफ और यहां दाखिल मरीजों के तीमारदारों से भी पूछताछ की है। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो जाएगा।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

घटस्थापना पर 3 शुभ योग: जानें नवरात्रि का महत्व

  Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…

9 mins ago

रुपया 11 पैसे गिरा, 83.93 डॉलर पर पहुंचा

  Mumbai/Agencies: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते…

50 mins ago

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

19 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

19 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

20 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

20 hours ago