क्राइम/हादसा

हिमाचल: जंगल में पड़ा मिला नवजात का शव, पुलिस कर रही छानबीन

सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां सिरमौरीताल के जंगल में एक नवजात झाड़ियों में पड़ा मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सिरमौरीताल के जंगल में कुछ लोग घास लेने गए थे। इस दौरान उन्होंने झाड़ियों में एक नवजात बच्चा देखा। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात को उठाकर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद डॉक्टरों ने नवजात के शव को फारेंसिंग जांच के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे की उम्र दो दिन है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Samachar First

Recent Posts

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

30 mins ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

6 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

7 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

7 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

7 hours ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

8 hours ago