क्राइम/हादसा

हिमाचल: दो किलो से अधिक चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत कुल्लू पुलिस टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने मणिकर्ण घाटी के छलाल में 2 किलो 7 ग्राम चरस के साथ नेपाली मूल के एक व्यक्ति को पकड़ने में सफलता पाई है। आरोपी की पहचान विकास मगर (40) पुत्र दिल बहादुर निवासी नेपाल काठमांडू के तौर पर हुई है। मौजूदा समय में विकास रशोल में कृष्मा के घर में किराए पर रहता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चरस को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कुल्लू जिला की एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी की एक व्यक्ति चरस की खेप लेकर जा रहा है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कटागला के पास नाका लगाया। इसी बीच पुलिस का कटागला से छलाल की ओर पैदल जा रहे एक व्यक्ति दिखा। पुलिस ने शक के आधार पर व्यक्ति को चेंकिंग के लिए रोका तो व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने जब उसके हाथ में लिए बैग की तलाशी ली तो उसमें से उक्त मात्रा में चरस की खेप बरामद हुई।

पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चरस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह ये चरस की खेप कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करना था।

Samachar First

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

41 mins ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

52 mins ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

1 hour ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

12 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

12 hours ago