<p>पांवटा साहिब में रविवार देर शाम 6 बच्चों ने जंगली पौधों में लगे जहरीले बीज़ या फल का सेवन कर लिया, जिससे उनकी तबीयत बुरी तरह बिगड़ गई। जब उनके परिजनों को इस बात का पता चला तो उन्हें स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया।</p>
<p>जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम स्थानीय रामपुर घाट में ब्राजा फैक्ट्री में कार्यरत प्रवासी मजदूरों के 6 बच्चे घर के पास ही खेल रहे थे। इस दौरान बच्चों ने जंगली पौधे के नीचे गिरे हुए बीजों को फल समझकर खा लिया। इसके कुछ ही देर बाद बच्चों को उल्टी दस्त शुरू हो गए और उनकी हालत गंभीर होने लगी। फिल्हाल बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है।</p>
<p>अस्पताल में ड्यूटी में तैनात डॉक्टर कमाल पाशा ने कहा कि बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें आवश्यक दवाई दी जा रही है। बच्चों को सुबह तक अंडर ऑब्जरवेशन में रखा जाएगा, जिसके बाद अगर उनकी हालत में सुधार नहीं होता है तो उन्हें अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया जाएगा।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(348).jpeg” style=”height:500px; width:700px” /></p>
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…
कल जम्मू कश्मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…