बिलासपुर: गोवंश की निर्मम हत्या, रस्सी बांधकर पहाड़ी से फेंका

बिलासपुर के मलोथी गांव में गोवंश की हत्या का अजीबो-ग़रीब मामला सामने आया है। यहां किसी अंजान व्यक्ति ने कई गायों और बैलों को रस्सी से बांधकर पहाड़ी के नीचे फेंक दिया है, जिससे उनकी मौत हो गई है। मामले का पता चलने पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।

बदबू आने पर पता चला

दरअसल, यहां काफी दिनों से किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोवंश की निर्मम हत्या की थी, लेकिन मामला का पता तब चला जब स्थानीय लोगों को बदबू आने लगी। जब उन्होंने अपने स्तर पर जांच शुरू की तो सामने आया कि पहाड़ी के नीचे कुछ पशु रस्सी से बांधकर फेंके गए हैं, जिससे उनकी मौत हुई है। स्थानीय लोगों को ये भी कहना है कि ये सभी पशु स्थानीय नहीं है और बाहर से इन पशुओं को लाकर किसी ने ये काम किया है।

स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस अधिकारी केवल सिंह ठाकुर ने कहा कि उक्त मामले में छानबीन कि जा रही है और इस मामले में सेक्शन 11 तथा पशु अत्याचार क्रूरता अधिनियम के भारतीय दंड साहिता 429 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अपराधी कि तलाश जारी है और पशु विभाग को पोस्टमार्टम के लिए आवेदन दे दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ग़ौरतलब है कि हिमाचल के कई हिस्सों में बेसहारा पशुओं की दिक्कतें सामने आ रही है। मलोथी गांव की इस घटना को देखकर हर कोई हैरान हो जाए। गौवंश को ऐसी सुनसान जगह में फेंका गया, जहां तकरीबन किसी का भी आना जाना नहीं था। इस घटना से स्थानीय लोगों मे आक्रोश फैल गया और उन्होनें सरकार से मांग कि है कि ऐसा कुकर्म करने वाले व्यक्ति पर कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

7 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

12 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

12 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

12 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

13 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

13 hours ago