<p>बिलासपुर के पंचायत बागी बिनौला में जंगल के रास्ते पर एक तेंदुआ मरा मिला है। स्थानीय लोगों ने सुबह सवेरे जब देखा तो वे डर गए, लेकिन काफी देर तक कोई हलचल ना होने से उन्होंने अंदाज़ा लगाया कि ये तेंदुआ मर चुका है। इसके बाद राहगीरों ने जिला डीएफओ को सूचना दी।</p>
<p>सूचना मिलते ही वन विभाग अधिकारी डीओ रंजीत शर्मा ने कर्मियों के साथ मोर्चा संभाला और तेंदुए की मृत होने की पुष्टि की। अधिकारियों ने तेंदुए का शव कब्जे में ले लिया औऱ पोस्टमार्टम के लिए साथ ले गए। विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जब तेंदुए को देखा तो पता चला कि यह तेंदुआ 2-3 दिन पहले का मरा हुआ है, क्योंकि तेंदुआ के शरीर सड़ने लगा है। तेंदुए के अगले पंजे के 2 नाखून भी गायब हैं और साथ ही तेंदुए के दांत तोड़ने की भी कोशिश की गई है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(229).jpeg” style=”height:960px; width:719px” /></p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…