चुनाव परिणामों के बाद 2 गुटों में खूनी झड़प, 12 लोग घायल

<p>दून विधानसभा क्षेत्र के चुनावी नतीजे आने के बाद देर रात दो गुटों में खूनी झड़प हुई। इस झड़प में दोनों ही पक्षों की दो महिलाओं सहित कुल 12 लोग घायल हुए। हार-जीत को लेकर बद्दी के वार्ड एक में हरिजन बस्ती के समीप शुरू हुई बहस ने बाद में डंडे, लाठियों, रॉड, ईट औऱ पत्थरों से हमले का रुप धारण कर लिया। लड़ाई में दोनों गुटों ने एक दूसरे को गंभीर रूप से घायल किया है।</p>

<p>वेब पोर्टल के मुताबिक, झड़प के दौरान हरिजन बस्ती में खड़ी 17 गाडिय़ों और तीन ट्रकों के शीशे और अन्य सामान को तोड़ा गया। पुलिस थाना बद़्दी से पुलिस की एक स्पेशल टीम ने रात के समय मौके पर मोर्चा संभाला जिसके बाद मामला शांत हुआ। मामले में दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज करवाया गया है। विजयी प्रत्याशी परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि कांग्रेस विधायक के समर्थक हार को पचा नहीं पा रहे हैं। हार की टीस को अपनी दबंगई दिखाकर निकालने की शर्मसार हरकत कांग्रेस विधायक के समर्थकों द्वारा हुई है।</p>

<p>एसपी बद्दी राहुल नाथ ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से दर्ज एफआईआर के बाद घायलों का मेडिकल करवा लिया गया है। पुलिस ने धारा 341, 147, 149, 323, 506 के तहत मामला दर्ज किया औऱ जांच जारी है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि झगड़ा किस वजह व किसके द्वारा किया गया।</p>

Samachar First

Recent Posts

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

4 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

4 hours ago

बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं पर कार्यशाला का आयोजित

धर्मशाला, 17 मई: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को डीआरडीए, धर्मशाला के सभागार…

4 hours ago

सेना के शौर्य और बलिदान पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं इंडी गठबंधन के नेता: भारद्वाज

भाजपा के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने आज अपने चुनावी जनसंवाद…

4 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में एक प्रत्याशी ने नाम लिया वापिस

धर्मशाला, 17 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

4 hours ago

शिमला मे इस वीकेंड होगा आईपीएल का रोमांच

इस वीकेंड में शिमला के रिज मैदान पर क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम जैसे माहौल में…

4 hours ago