<p>हमीरपुर के साथ लगते गांव समरयाल अप्पर कोहली में एक महिला को आवारा पशु ने घायल कर दिया। महिला अनिता कुमारी पत्नी स्व. राकेश कुमार अपने खेतों की तरफ जा रही थी के आवारा पशु ने उसे अचानक टक्कर मार दी। महिला को गम्भीर हालत में हमीरपुर के मैडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है।</p>
<p>इस घटना से क्षेत्र के लोगों में आवारा पशुओं के प्रति भय का माहौल व्याप्त हो गया है। क्षेत्र के लोगों ने पहले भी जिला प्रशासन को आवारा पशुओं से निजात दिलाने की गुहार लगाई थी लेकिन जिला प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया। अब हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन के महासचिव और कोषाध्यक्ष ने इस सम्दर्भ में जिला प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं ताकि किसान और आम जनता राहत की सांस ले सकें और भविष्य में इस तरह की घटना न हो।</p>
-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई मतदान की तारीख…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…
निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…
धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…
सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…