24 घंटों में कांगड़ा में हुई सबसे ज्यादा बारिश, कई जगहों पर हुआ नुक्सान

प्रदेश में लगातार जारी भारी बारिश से भारी नुक्सान हो रहा है। बीते गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश जिला कांगड़ा में 292 एमएम आंकी गई। देर रात हुई इस जोरदार बारिश से कई जगहों में सड़कें नदियों में तबदील हो गईं तो कई जगहों पर भारी नुक्सान देखने को मिला। इसी के चलते शुक्रवार सुबह प्रशासन ने स्कूलो-कॉलेजों में छु्ट्टी का ऐलान कर दिया है।

धर्मशाला के सकोह इलाके में लैंडस्लाइड से एक ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गया और गिरकर हवा में लटक गया। हवा में लटकते इस ट्रांसफॉर्मर से राहगीरों को ख़तरा बना हुआ है औऱ अभी तक प्रशासन यहां नहीं पहुंचा है। इस रोड से रोजाना सैकड़ों गाड़ियां गुजरती हैं और बच्चे भी पैदल सफर करते हैं। ऐसे में प्रशासन खतरे को देखते हुए कुंभकर्णी नींद में सोया है।

बिलासपुर में हुआ लैंडस्लाइड

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे में स्वारघाट के पास लैंडस्लाइड होने से काफी देर जाम लगा रहा। यहां तक कि इमरजेंसी सेवा 108 को भी जाम का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये लैंडस्लाइड सुबह 5 बजे के क़रीब हुआ है। पर्यटकों को भी प्रदेश में बरसात के मौसम में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

Samachar First

Recent Posts

झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को फिर आईना दिखाया…

10 hours ago

मतदान केंद्रों में दिव्यांगों के लिए रैंप की होगी सुविधा: डीसी

धर्मशाला, 01 मई:. जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को कांगड़ा विस क्षेत्र…

10 hours ago

यूनिर्वसल कार्टन लागू करने का निर्णय सराहनीय : कांग्रेस

7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल तथा मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने…

11 hours ago

देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली…

11 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में मरीज उठा रहे हिमकेयर सेवाओं का निःशुल्क लाभ

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

11 hours ago

मंडी संसदीय क्षेत्र को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने गिनाई प्राथमिकताएं

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी और मंडी भाजपा कंगना रनौत…

11 hours ago