कांगड़ा: परिजनों ने व्यक्ति पर लगाए आरोप, मर्डर का मामला दर्ज

<p>कांगड़ा के फतेहपुर थाना में एक मर्डर का मामला सामने आया है। यहां पुलिस से दी शिकायत में बताया गया है कि बताया गया है कि एक रिंकू नामक व्यक्ति ने अपने पास काम कर रहे एक व्यक्ति तिलक राज की हत्या कर दी है।</p>

<p>मिली जानकारी के मुताबिक, तिलक राज रिकूं के पास ट्रैक्टर चलाने की काम करता था। कुछ दिन पहले दोनों में कहा सुनी हुई और रिकूं ने तिलक राज को मारा औऱ उसे दुकान में बंद कर दिया। जब तिलक राज के घरवालों को ये पता चला तो उसके घरवालों ने जाकर उसे बाहर निकाला। तभी तिलक राज को वे फतेहपुर अस्पताल लेकर गए जहां उसे टांडा रेफर कर दिया गया। बाद में उसे टांडा से चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया और यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।</p>

<p>परिजनों का कहना है कि रिंकू की मारपीट से तिलक राज को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। तिलक राज के 3 छोटे-छोटे बच्चे हैं। इस संदर्भ में एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा कि रिंकू के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस टीम शव को बरामद करने के लिए रवाना हो चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लगाया जा सकता है और पुलिस मामले की जांच में है।</p>

Samachar First

Recent Posts

बाहर से आने वाले ऐशगाह न बनाएं हिमाचल को: राज्यपाल

  Shimla: शिमला के संजौली मस्जिद विवाद के बाद हिमाचल प्रदेश में गरमाए सियासी माहौल…

2 hours ago

हिमाचल में चलेगा योगी मॉडल, हर भोजनालय पर पहचान पत्र लगाना अनिवार्य

  Shimla:योगी माडल को हिमाचल अपनाने जा रहा है। यूपी की तर्ज पर हर भोजनालय,…

3 hours ago

आपसी रंजिश में चली गोलियां, एक गंभीर, भड़के ग्रामीणों ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन किया जाम

  Bilaspur: उपमंडल श्री नयना देवी जी के बैहल में आपसी रंजिश के चलते हुए…

3 hours ago

ए. शैनामोल मंडी की नई मंडलायुक्त, संदीप कदम को शिमला की जिम्मेदारी

पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश क्लिक करें और पढें पूरी सूची Shimla:…

7 hours ago

HP Board परीक्षाओं में 50% प्रश्न होंगे योग्यता आधारित, जानें नई व्यवस्था

  धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…

8 hours ago

Mandi: पति को कुंए में डूबा देख पत्‍नी ने भी लगाई छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत

मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्‍नी थी आशा…

9 hours ago