कांगड़ा: ससुराल से तंग आकर महिला ने बेटों संग निगला ज़हर, बच्चों की मौत

<p>कांगड़ा के ज्वालामुखी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने दो बच्चों समेत खुद भी जहर का सेवन कर लिया है। इस मामले में महिला के दोनों बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला को टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया है।</p>

<p>सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस के हाथ महिला द्वारा लिखा सुसाइड नोट भी लगा है और प्राथमिक जांच में ये सुसाइड ससुराल पक्ष की प्रताड़ना की ओर इशारा कर रहा है। सुसाइड ने महिला ने अपने पति, देवर, सास और ननद पर उसे प्रताड़ित करने के आरोप ज़ड़े हैं। यही नहीं, महिला ने नोट में लिखा है कि उन्हें सिर्फ काम चाहिए, जबकि उनके लिए इंसान की कोई क़ीमत नहीं है।</p>

<p>पुलिस की मुताबिक, महिला की पहचान रेनू बाला पत्नी प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ससुराल पक्ष के लोगों को जल्द गिरफ्तार कर सकती है।इसके लिए पुलिस की एक विशेष टीम नियुक्त की गई है। बताया जा रहा है कि रेणुबाला पुत्री बोधराज का मायका भवारना के अंतगर्त पड़ने वाले एक गांव में है।</p>

Samachar First

Recent Posts

दुबई में सोलन,सुबाथू ,चायल औ डगशाई के नाम से चलने वाले जहाजों के कप्‍तान हिमांशु नहीं रहे

  42 साल के कैप्‍टन की कतर में हार्ट अटैक से हुई मौत मर्चेंट नेवी…

8 hours ago

Breaking: सोलन में भी क्‍यूएफएक्‍स कंपनी ने फोरेक्‍स ट्रेडिंग की आड़ में लोगों से करोड़ों ठगे, मामला दर्ज

  अभी तक 50 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा करोड़ों के गोलमाल का अंदेशा मंडी…

10 hours ago

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव शुरू,उप मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

  Una: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव…

11 hours ago

विक्रमादित्‍य ने हटाई पोस्‍ट, अवस्थी बोले-निजी बयान , शुक्‍ला की सफाई ऐसा कोई आदेश नहीं

Shimla: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स की पहचान को लेकर कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह के…

11 hours ago

सरकार, प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने को दृढ़ संकल्प : यादविंदर  गोमा

  खैरा अस्पताल में स्वास्थ्य उपकरण खरीदने को दिए 5 लाख सीएचसी खैरा की रोगी…

12 hours ago

धर्मशाला कालेज में पांच करोड़ से बनेगा कन्वेंशन सेंटर: बाली

राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मिलेगी बेहतर सुविधा टूरिज्मों त्रिगर्त कार्निवाल में सुरीली…

12 hours ago