कांगड़ा: मां की संदिग्ध मौत पर बेटे ने मकान मालिक के खिलाफ दर्ज करवाई FIR

<p>कांगड़ा के ज्वाली इलाके में एक युवक ने अपनी मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर मकान मालिक के खिलाफ मर्डर का मामला दर्ज करवाया है। युवक कृपाल सिंह का आरोप है कि मकान मालिक सहित 3 लोग उनका ट्रैक्टर हड़पना चाहते थे, जिसके चलते वे कई दफा उसकी मां ऊषा को टॉर्चर कर चुके थे। 28 अप्रैल की रात को इन तीनों के साथ मेरी माता ऊषा देवी की लड़ाई हुई, जिसके बाद से वे ग़ायब हो गई।</p>

<p>सोमवार को उनकी लाश सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर की ट्रॉली में पड़ी मिली। युवक कृपाल का कहना है कि मकान मालिक सहित 3 लोगों ने मिलकर उनकी माता के मारकर ट्रॉली में रख़ा है। वहीं, पुलिस ने इस संदर्भ में IPC की धारा 302, 201, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया और तीनों आरोपियों को थाने में तलब किया गया है। जानकारी के मुताबिक, जिन लोगों को ख़िलाफ मामला दर्ज हुआ है वे सभी त्रिलोकपुर तहसील ज्वाली के रहने वाले हैं।</p>

<p>वहीं, एसपी संतोष पटियाल ने इस सदंर्भ में कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ करके आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके ख़िलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

1 hour ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

1 hour ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

2 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

2 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

4 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

5 hours ago