Categories: हिमाचल

सत्ता बदली पर नहीं बदले शिमला के हालात, पानी की समस्या जस की तस

राजधानी शिमला की नगर निगम की सत्ता के साथ प्रदेश सरकार भी बदल गई लेकिन, शिमला की पानी की समस्या नहीं बदली। नगर निगम चुनावों में पानी सबसे बड़ा मुददा था। बीजेपी ने पानी को मुद्दा बनाकर चुनाव तो जीत लिया लेकिन, अब तक पानी की समस्या नहीं सुलझा पाई है।  शिमला में गर्मियां शुरू होते ही  पेयजल की समस्या विकराल हो गई है। लोगों को तीन से चार दिन बाद पानी उपलब्ध हो रहा है। वह भी आधे घंटे के लिए। जिससे लोगों को खासी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

शिमला के लोग पानी की समस्या को लेकर काफी नाराज दिखे। लोगों का कहना है कि उन्होंने नगर निगम और सरकार में बीजेपी को बदलाव के लिए वोट दिया लेकिन, पानी की समस्या जस की तस बनी हुई। नगर निगम ने शहर में पिछले  अप्रैल से पानी महंगा तो कर दिया है, लेकिन लोगों को  पानी नहीं मिल पा रहा है। परिणामस्वरूप लोग अब सरकार और नगर निगम के ख़िलाफ़ खुलकर बोलने लगे हैं।

वहीं, मेयर कुसुम सदरेट का कहना है कि शिमला शहर को हर दिन 45 एमएलडी पानी की आवश्यकता होती है। इन दिनों पर्यटन सीजन चल रहा है, जिस कारण पानी की मांग 55 एमएलडी तक बढ़ गई है। लेकिन लीकेज के बाद शहर में 35 एमएलडी से भी कम ही पानी की आपूर्ति हो रही है। शहर में अधिकांश पाइप लाइन कई साल पुरानी हैं जिनमें लीकेज है। गर्मियों में भी यदि ऐसी लीकेज रही तो शिमला शहर के लोगों को पीने के लिए भी पानी नसीब नहीं हो पाएगा।

शिमला की पेयजल परियोजनाएं

नाम        क्षमता               कितना पानी मिला

गुम्मा   19 एमएलडी             9 एमएलडी

गिरी    22 एमएलडी             18 एमएलडी

चेड़     2 एमएलडी               0.59 एमएलडी

चुरट   2.50 एमएलडी          1.78 एमएलडी

कोटी बरांडी 3 एमएलडी      0.48 एमएलडी

Samachar First

Recent Posts

लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं: मुख्यमंत्री

लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री -बिकाऊ विधायक को…

59 mins ago

प्रथम राज्य स्तरीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता मंडी में शुरू

प्रथम राज्य स्तरीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता मंडी में शुरू, तीन दिन चलेगी, प्रदेश भर…

1 hour ago

निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें: DC

निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें: डीसी बोले,…

1 hour ago

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

19 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

19 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

19 hours ago