कुल्लू पुलिस की नशे के खिलाफ जंग जोरों पर हैं। एक के बाद एक कुल्लू के कई इलाकों से चरस तस्करी करते कई आरोपी पकड़े जा चुके हैं। इसी कड़ी में सोमवार को भी पुलिस ने एक व्यक्ति को 900 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा है।

जानकारी के मुताबिक, भुंतर पुलिस की एक टीम दियार ओसन के जंगल में नाके पर थी। इस दौरान एक व्यक्ति को शक के आधार पर तलाशी के लिए रोका तो उसके कब्जे से 900 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने चरस को अपने कब्जे में लेकर व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।

एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि चरस के साथ पकडे़ गए व्यक्ति की पहचान 38 वर्षीय टिकम राम निवासी हवाई शियाह के रूप में हुई है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई जारी है।

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…