वेंटिलेटर सुविधा न मिलने से नवजात बच्चे की मां ने तोड़ा दम, नेरचौक अस्पताल सुर्खियों में…

<p>एक गर्भवती महिला को सिविल अस्पताल सुंदरनगर में साधारण डिलीवरी द्वारा बच्चे को जन्म देने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने पर पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया है। हैरानी की बात यह है कि अगर प्रसूता को मेडिकल कॉलेज में मौजूद वेंटिलेटर सुविधा उपलब्ध हो गई होती तो आज वह भी अपने परिवार के साथ हंसी खुशी रह रही होती।</p>

<p>मामले में सुंदरनगर सिविल अस्पताल में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. आलोक शर्मा द्वारा मीना देवी की सफल डिलीवरी करवाने के बाद अस्पताल में एडमिट किया गया था। अस्पताल में कुछ समय के बाद अधिक रक्त स्त्राव होने के कारण उसकी स्थिति नाजुक बन गई। इसके उपरांत डॉक्टर आलोक शर्मा द्वारा मेडिकल कॉलेज नेरचौक में स्त्री रोग विभाग में मीना देवी की बिगड़ रही हालत के बारे में जानकारी भी दी गई। लेकिन कोविड-19 अस्पताल होने के कारण मेडिकल कॉलेज से मीना देवी के केस को लेने से मना कर दिया गया।</p>

<p>इसके चलते स्त्री रोग विशेषज्ञ ने एमरजेंसी डयूटी को छोड़ते हुए बिना समय गवाए उक्त महिला के साथ जोनल अस्पताल मंडी पहुंचे। वहीं जोनल अस्पताल मंडी में मौजूद स्त्री रोग विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम और डॉ. आलोक द्वारा महिला का सफल आप्रेशन भी कर दिया गया। लेकिन महिला को उस समय ऑप्रेशन के बाद वेंटिलेटर की दरकार थी और मेडिकल कॉलेज नेरचौक में वेंटिलेटर सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद मीना देवी को न मिलने के कारण पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अगर वेंटिलेटर की सुविधा मृत महिला को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मिल गई होती तो महिला बच सकती थी।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

4 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

4 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

4 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

4 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

7 hours ago