मंडी: सराज में शराबियों ने डॉक्टर की गाड़ी पर किया पेशाब, विरोध करने पर जमकर पीटा

मंडी जिला के सराज क्षेत्र के बगस्याड़ में कुछ नशेड़िय़ों ने डॉक्टर के क्वार्टर के बाहर गाड़ी पर पेशाब कर दिया। जब डॉक्टर ने इसका विरोध किया तो उन्होंने क्वार्टर में जाकर डॉक्टर और उसके चचेरे भाई की जमकर पीटाई कर दी। इस मामले में जंजैहली थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके चार लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सिविल हॉस्पिटल बगस्याड़ में तैनात डॉक्टर अभिनव चौहान नाईट ड्यूटी के दौरान रात करीब साढ़े दस बजे डिनर करने के लिए अपने क्वार्टर गए, जोकि हॉस्पिटल से 100 मीटर की दूरी पर है। क्वार्टर के पास कुछ लोग शराब पीकर हुडदंग मचा रहे थे। इन्होंने शराब पीने के बाद डॉक्टर की गाड़ी पर पेशाब कर दिया जिसका डॉक्टर ने विरोध किया। विरोध करने के बाद यह लोग डंडे और लोहे की रॉड के साथ डॉक्टर के क्वार्टर पर जा धमके। दरवाजे को तोड़क़र अंदर घुसे और वहां मौजूद डॉक्टर अभिनव और उसके चचेरे भाई अविनाश के साथ मारपीट और तोडफ़ोड़ की।

करीब एक घंटे तक यह तांडव चलता रहा। बाद में डॉक्टर अभिवन ने अपने पिता डॉ. जीवानंद चौहान को इसकी सूचना दी और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। गोहर और जंजैहली थाने की टीमें रात को ही मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जंजैहली पुलिस थाना ने इस संदर्भ में मामला दर्ज करके चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य लोगों की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार जिन लोगों ने डॉक्टर के साथ मारपीट की उनमें से कुछ की डॉक्टर अभिनव के साथ पुरानी रंजिश भी थी। कुछ महीने पहले क्षेत्र में ही गाड़ी को पास देने को लेकर इनका डॉक्टर के साथ विवाद हुआ था और उसमें भी क्रॉस एफआईआर दर्ज हुई थी। हालांकि इस मामले में बाद में समझौता हो गया था। एमबीबीएस डॉ. अभिनव हिमाचल मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. जीवानंद चौहान के बेटे हैं। डॉ. जीवानंद चौहान सीएमओ मंडी रह चुके हैं और मौजूदा समय में मेडिकल कॉलेज नेरचौक के एमएस पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Samachar First

Recent Posts

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

17 mins ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

23 mins ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

43 mins ago

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

18 hours ago

हिमाचल में कांस्टेबल भर्ती: निगेटिव मार्किंग के साथ फिजिकल और लिखित परीक्षा में कड़ी शर्तें, विस्‍तार से जानें

Himachal:  हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…

19 hours ago

हिमाचल प्रदेश में तीन हादसों में दो की मौत, दो घायल

मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…

19 hours ago