<p>सिरमौर के शिलाई में एक मारुति कार हादसे का शिकार होने पर एक महिला की मौत हो गई है। इसके अलावा एक महिला की हालात गंभीर बताई गई है, जिसे शिलाई अस्पताल में रखा गया है। बताया जा रहा है कि रविवार शाम रोनाहाट के पास क़रीब 8 बजे एक महिला दूसरी महिला को गाड़ी सिखा रहीं थी कि अचानक कार अनिंयत्रित होकर नाले में जा गिरी। ये दोनों महिलाएं रिश्तेदारी में ननद-भाभी थीं।</p>
<p>मृतका की पहचान मीरा देवी (28) के रूप में हुई है, जबकि घायल महिला की पहचान नीता देवी(24) के रूप में हुई है। शिलाई थाना प्रभारी अशोक नेगी ने मामले की पुष्टि की और कहा कि मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।</p>
सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…
New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…
Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…
Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…
Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने आज हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…
मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्तक रोजाना मात्र 40…