शिमला: स्टोव फटने से जली विवाहिता, ससुराल वालों पर जलाने का शक़

<p>शिमला के कोटगढ़ में ससुराल पक्ष पर बहू को जलाने के आरोप लगे हैं। निरमंड कुल्लू के रहने वाले भाग चंद्र पुत्र नूप राम ने कुमारसैन थाने में शिकायत दी है कि उसकी भतीजी अनुराधा को ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया, जिसके बाद उसकी मौत हुई। स्टोव फटने के बहाना बनाकर ससुराल वाले उसे आत्महत्या करने को मजबूर कर रहे थे। इससे पहले भी वे कई दफा दहेज़ की आड़ में उनकी भतीजी को प्रताड़ित कर चुके हैं।</p>

<p>मृतका के चाचा भाग चंद्र ने बताया कि उसकी भतीजी अनुराधा ने शिमला के कुमारसैन में रहने वाले दीपक से लव मैरेज की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही इन दोनों में आपसी तकरारें शुरू हो गई और कई दफा लड़ाई के बाद उनकी भतीजी वापस घर भी आई। कई दफा ऐसा हुआ कि उनकी भतीजी अनुराधा कुछ समय बाद ही अपने घर निरमंड आने लगी, जिसके बाद उन्होंने पूछा तो पता चला कि उसका पति और सास-ससुर दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं।</p>

<p>16 दिसंबर को एक बार फिर घर में कुछ अनबन हुई और उनकी भतीजी ने फोन अपने डेढ़ साल के बेटे को लेकर घर आने की बात कही। उसके कुछ ही समय बाद देर शाम को उन्हें पता चला कि अनुराधा स्टोव फटने से जल गई है। अनुराधा के घरवालों को सारा शक ससुराल पक्ष पर गया और उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। उनका आरोप है कि ससुराल पक्ष ने अनुराधा को सुसाइड करने पर मजबूर किया।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

6 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

7 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

7 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

8 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

9 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

10 hours ago