ऊना: बस की चपेट में आई बाइक, पत्नी की मौत-पति घायल

<p>ऊना के हरोली के तहत घालूवाल में बस की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। इसके साथ ही महिला का पति जख्मी हुआ है। मृतक महिला की पहचान वंदना कुमारी पत्नी बांटू निवासी देहरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। घायल पति को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर बाद बांटू निवासी कांगड़ा अपनी पत्नी बंदना के साथ बाईक संख्या एचपी 36 C 3245 पर सवार होकर सलोह से घालूवाल की ओर जा रहे थी। घालूवाल चौक के समीप बाईक को पीछे से आ रही बस ने अपने चपेट में ले लिया। हादसे में बंदना और बांटू दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया। यहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया और पति बांटू का उपचार जारी है। डीएसपी हरोली अनिल मेहता ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस बस चालक से भी पूछताछ कर रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

7 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

8 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

8 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

8 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

9 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

9 hours ago