<p>अम्ब-ऊना हाईवे पर पड़ते कुठियाड़ी में बाइक की चपेट में आने 70 साल की वृद्ध महिला की मौत हो गई है। मृतिका की पहचान परसिनी देवी पत्नी नंदलाल निवासी कुठियाड़ी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार परसिनी देवी सोमवार सुबह घर से कुठियाड़ी बाजार में किसी काम से आ रही थी तो हाइवे से गुजर रहे एक बाइक सवार में उसे टक्कर मार दी। इसके कारण गंभीर रूप से घायल हुई परसिनी देवी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। लेकिन उसकी ऊना अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही मौत हो गई।</p>
<p>थाना प्रभारी अम्ब गौरव भारद्वाज ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटना स्थल का निरिक्षण करने के बाद आरोपित बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।</p>
Mandi: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला करते हुए…
नव भारत युवा संघ ने डॉ. वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज, नाहन की अव्यवस्थाओं को…
Children's Fair 2024: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर में सोमवार को आयोजित बाल…
Kamlesh Thakur public grievances: देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को ग्राम…
Market yard in Dramman: मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने घोषणा की है कि द्रमण…
Rajiv Gandhi Natural Farming Start-Up Scheme: पर्यटन निगम के अध्यक्ष और कैबिनेट रैंक के नेता…