सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अधिकारी का रिश्वत लेने वाला वीडियो

ऊना में अधिकारी बिना पैसे के श़ायद काम नहीं करते। फिलहाल एक वीडियो वायरल को देखकर तो यही कहा जा सकता है। जी हां, काम करवाने की एवज पर जिला के एक अधिकारी का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि इस वीडियो में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पायेगा। वीडियो मे अधिकारी एक एजेंट द्वारा पेसों का लेनदेन करता दिख रहा है।

वीडियो करीब एक सप्ताह पहले का बताया जा रहा है। मामले को लेकर अभी तक भले ही शिकायत विजिलेंस के पास नहीं पहुंची है, लेकिन वीडियो जरूर पहुंच गई है। वीरवार दोपहर बाद वायरल हुई विडियो के अलग-अलग पांच क्लिपों में से चार में अधिकारी अपने कार्यालय में पैसे लेता दिखाई दे रहा है। जबकि पांचवे वीडियो में उक्त अधिकारी एक एजेंट को पैसे दे रहा है। लेकिन जानकारों की मानों तो विभाग में तैनात अधिकारी किसी प्रकार की राशि का लेनदेन नहीं कर सकता।

इस विभाग में पैसों का लेनदेन करने के लिए अलग से एक काऊंटर और अलग कर्मी तैनात किया गया है, जो दिन भर आने वाले पैसों की लेन देन करता है। मामला विजिलेंस के पास पहुंच गया है, ऐसे में अधिकारी कितने पैसों और कब से लेनदेन कर रहा है, इस सभी की जांच विजिलेंस विभाग ही करेगा। एएसपी विजिलेंस सागर चंद्र ने कहा कि अभी इस मामले में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस तरह का विडियो वायरल होने की जानकारी मिली है। विजिलेंस के पास कोई शिकायत आएगी, तो इसकी जांच की जाएगी। साथ ही विडियो की भी जांच की जाएगी।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

14 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

15 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

15 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

17 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

17 hours ago