<p>आरटीओ बैरियर गगरेट के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को हेरोइन (चिट्टा) के साथ दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान अंब उपमंडल मुख्यालय से सटे कुठेड़ा खैरला निवासी संजीव कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>
<p>मिली जानकारी के मुताबिक आरटीओ बैरियर गगरेट के पास पुलिस ने नाकेबंदी की थी। इसी दौरान संजीव कुमार उस ओर आया। पुलिस ने संजीव कुमार को रोका और उससे पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में संजीव संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका, जिस पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान संजीव कुमार से 1.61 हेरोइन(चिट्टा) बरामद किया गया। डीएसपी अंब मनोज जम्वाल ने बताया कि पुलिस मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।</p>
मुख्य बिंदु आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…
Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…
R.S Bali Chamunda Temple visit: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…
R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…
Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…
HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…