क्राइम/हादसा

हिमाचल: सिंगर नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत का मंडी के होटल से कीमती सामान चोरी

हिमाचल घूमने आए मशहूर सिंगर नेहा कक्‍कड़ के पति रोहनप्रीत सिंह का सामान चोरी हो गया। रोहनप्रीत मंडी के एक नामी होटल में रुके थे। यहां होटल से उनका आईफोन, एप्पल वॉच और हीरे की अंगूठी चोरी हो गई है। पुलिस ने होटल सील कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है रोहनप्रीत अपने तीन दोस्‍तों के साथ हिमाचल घूमने आए हैं और बीती रात को वह मंडी के नामी होटल में रुके थे। सुबह जब उन्होंने देखा तो कमरे से मोबाइल फोन, सोने की अंगूठी और अन्य सामान गायब मिला। रोहनप्रीत सिंह ने इसकी शिकायत होटल प्रबंधन से की। कमरे को खंगालने और होटल स्टाफ से पूछताछ करने के बाद सामान का कोई पता नहीं चला तो पुलिस को सूचित किया गया।

सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी आशीष शर्मा थाना सदर के प्रभारी पुरुषोत्तम धीमान के साथ होटल पहुंचे। पुलिस ने होटल के स्टाफ और वहां ठहरे लोगों के बाहर जाने पर रोक लगा दी है। होटल के स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली जा रही है। मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है: सौदान

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ज्वालामुखी विधानसभा की बैठा…

1 hour ago

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

5 hours ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

5 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

5 hours ago

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

22 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

22 hours ago