नाहन के भरोग बनेड़ी सीनियर सेकंडरी स्कूल में गुरुवार को एक बड़ा हादसे पेश आया है। यहां स्कूल परिसर में स्लैब गिरने से 5 बच्चों के घायल होने की सूचना है। इनमें से एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा लंच टाइम के समय पेश आया है।
जानकारी अनुसार सीनियर सेकंडरी स्कूल में लंच टाइम के दौरान 12वीं कक्षा के छात्र और छात्राएं स्कूल से ग्राउंड की ओर जा रहे थे। अचानक दूसरी मंजिल के साथ जुड़े ग्राउंड के खेल मैदान का स्लैब अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। इस घटना में 12वीं के छात्र राहुल, सौरभ, निधि, प्राची और सिद्धार्थ मलबे की चपेट में आ गए और करीब दूसरी मंजिल से निचे गिर गए। हादसे के बाद स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्कूल स्टाफ स्लैब की चपेट में आए छात्रों को निकालने में जुट गए। घायल छात्रों को तुरंत निजी वाहन के माध्यम से नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जिसमें छात्रा प्राची की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राची की टांग में काफी चोट आई है। घायल बच्चे नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचा दिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि स्कूल का यह स्लैब काफी पुराना हो चुका था। जिसके बारे में स्कूल प्रबंधन द्वारा विभाग को इसकी मेंटेनेंस के बारे में भी कई दफा अवगत करवाया गया था।
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…